आकाशीय बिजली गिरने से दो छात्रों की दर्दनाक मौत

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-बाइक से घर लौटते समय हो रही बरसात से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए थे दोनों किशोर

मिल्कीपुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर के पास बाइक से अपने घर वापस लौट रहे दो किशोरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस ने दोनों किशोर का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद दोनों किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित हिसामुद्दीन पुर पुर कोदई निवासी कुश कुमार यादव का 18 वर्षीय बेटा मुकेश यादव अपने बुआ के बेटे आदित्य कुमार यादव पुत्र राम कलप निवासी सिड़हिर थाना पूरा कलंदर के साथ बाइक से कहीं गया था दोनों किशोर शुक्रवार को दोपहर करीब 12ः30 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे और वह सिद्धनाथन मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी मौसम खराब होने के चलते अचानक बारिश पड़ने लगी दोनों किशोर सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके सड़क के किनारे ही स्थित पेड़ों के झुरमुट में भीगने से बचने के लिए खड़े हो गए। इतने में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किशोर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी इनायत नगर पुलिस को दी। डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इनायत नगर थाने के उप निरीक्षक अभय सिंह ने दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्यवाही शुरू की। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हिर निवासी युवक आदित्य कुमार यादव कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में इंटर में पढ़ रहा था।

इसे भी पढ़े  सीएम की जनसभा में हर बूथ की सहभागिता में जुटी भाजपा

वह अपने मामा कुश कुमार यादव निवासी कोदई का पुरवा हिसामुद्दीन के यहां रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के गांवों में सन्नाटा पसर गया और पारिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध रह गया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya