वायु सेना दिवस पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। शहीद स्मारक समिति के तत्वाधान में वायु सेना दिवस पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम का आयोजन अमर जवान मंगल पांडे चैक स्थिति सैन्य शहीद स्मृतिका पर किया गया सर प्रथम मुख्य अतिथि पूर्व फ्लाइंग अफसर विनोद बहादुर मिश्रा वरिष्ठत अतिथि गण कैप्टन डी. पी तिवारी व प्रकाश कुमार गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल ने सैन्य शहीद स्मृति का पर पुष्पांजलि किया अध्यक्ष एस एन श्रीवास्तव ने किया संचालन ओम प्रकाश सिंह नाहर ने किया रविंद्र साहनी व सूबेदार इतकाद हुसैन ने अतिथियों का स्वागत किय ज्ञात हो कि 1965 1971 भारत-पाक युद्ध में वायु सेना के जांबाजो ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिया था 1948 के युद्ध में वायु सेना के फैजाबाद निवासी पायलट लेफ्टिनेंट पुषागं ने दुश्मनों को कश्मीर से मार के भगा दिया उन्हें बहादुरी के लिए वीर चक्र दिया गया इनके पिता तत्कालीन स्टेशन मास्टर थे 1965 भारत पाक युद्ध में स्वर्गीय विंग कमांडर धीरेंद्र सिंह जफा को वायु सेना मंडल और 1971 के युद्ध में बहादुरी के लिए भारत सरकार ने वीर चक्र देकर सम्मान किया था इन जवानों के पराक्रम को देश सलाम करता है जिले के और भी जवानों ने युद्ध में अपना पराक्रम दिखाया था देश को इन पर गर्व है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वायु सेना के पूर्व अधिकारी जीपी मिश्रा कैप्टन डीपी तिवारी सूबेदार मेजर बीके दिवेदी सूबेदार इतकाद हुसैन हवलदार मो0 सलीम प्रकाश कुमार गुप्ता रमजान आर्म टाडंवी सचिव शरद सिहं एस एन श्रीवास्तव मोहम्मद उस्मान आनंद अग्रहरी रिजवान खान राकेश कविंद्र साहनी मानव मल्होत्रा प्रभात अग्रवाल अंकित जैन मोहम्मद उस्मान सलमानी प्रखर रस्तोगीने पुष्पांजलि अर्पित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya