-भाजपा प्रत्याशी ने कुचेरा मंडल के आधा दर्जन गावां में किया जनसम्पर्क
अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान के कुचेरा मंडल के आधा दर्जन गावां में जनसम्पर्क किया। उन्होंने नौहडिया बारून, देवरिया, पुरैनी, अरमारूपीपुर, तरमा, छोटेका तरमा, सोधियावां में लोगों सम्पर्क व संवाद किया। जनसम्पर्क के दौरान कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का स्थानीय लोगों माला पहना कर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि सरकार जन समान्य व कतार के अंतिम व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को दिलाना हमारा संकल्प है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अवधारणा के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है।
उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति की उत्थान की परिकल्पना को सार्थक करने के उपरान्त समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है।
सबका साथ सबका विकास के साथ हमारा उद्देश्य सबका विश्वास हासिल करना है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वय से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेद-भाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोकदल का बढ़ रहा कारवां राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने जयति पैलेस (सिविल लाइन जिला पंचायत) मे छः लोगों को पार्टी का झंडा थामा कर पार्टी मे शामिल किया और सभी को दल की सदस्यता दिलाई । सदस्य ग्रहण करने वालों में विक्रम निषाद ग्राम पूरे मुन्ना सिंह सोहावल,राजवेन्द्र सिंह निषाद पस्ता बरई रूदौली ,विजय नारायण सिंह पुरैना , राकेश रावत गोपीनाथपुर सोहावल, धर्मेंद्र कुमार सिंह हरीपुर जलालाबाद मसौधा, मणि प्रकाश वर्मा( एम पी वर्मा) टीकमपारा अंबेडकर नगर ने राष्ट्रीय लोकदल का झंडा थामा कर पार्टी मे शामिल किया।
युवा राष्ट्रीय लोकदल का पुनः अनिल वर्मा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माला पहनकर स्वागत हुआ। इस मौके पर अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, युवा नेता गंगाराम वर्मा, युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा,जिलाध्यक्ष प्रोफेशनल मंच आशीष सिंह रावत, विकास वर्मा, बब्लू श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।