भाषण प्रतियोगिता में शुभांकर, सौरभ, चेष्ठा व पुष्पित अव्वल

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अयोध्या, मेरठ, मथुरा व कानपुर से छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मेरठ, कानपुर, मथुरा व अयोध्या से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता के विजेता 14 छात्र-छात्राओं को कुलपति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने भारत में डिजिटल कृषि, कृषि पर्यटन, उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका, विकसित भारत के लिए अत्यधिक कृषि नवाचार विषयों पर अपने-अपने भाषण दिए। निर्णायक मंडल के तौर पर कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के पूर्व कुलसचिव डॉ पी.के सिंह, कृषि महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ वी.एन राय व कुलसचिव डॉ पीएस. प्रमाणिक मौजूद रहे। निर्णायक मंडल ने 14 छात्र छात्राओं को विजेता के रूप में चयनित किया।

जिसमें भारत में डिजिटल कृषि विषय में चेष्ठा प्रथम, संदीप सिंह द्वीतीय व दिव्यांश ने तृतीय स्थान हासिल किया। भारत में कृषि पर्यटन में शुभांकर श्रीवास्तव प्रथम, गीताक्षी और विजय लक्ष्मी द्वीतीय व अरुण आर्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूपी की वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका विषय पर भी बच्चों ने भाषण दिया जिसमें सौरभ शुक्ला प्रथम, नंदिनी कुमारी द्वितीय व आय़ुष कुमार और अंबिका सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं दूसरी तरफ भारत के लिए अत्यधिक कृषि नवाचार विषय पर प्रतियोगिता में पुष्पित जोशी प्रथम, जिया जैन द्वीतीय व नव्या सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुलपति ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह प्रतियोगिता छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : कागज देखते एसएसपी की फोटो हुई वायरल

प्रतियोगिता के समन्वयक डा. सत्यव्रत सिंह व सह समन्वयक डा. जेबा जमाल रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा. एस.पी सिंह, डा. विभा यादव, डा. रूमा, डा. देवनारायण पटेल, डा. आशुतोष चतुर्वेदी का अहम योगदान रहा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya