कोहरे के चलते हुए हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कई दर्जन वाहन हुए क्षतिग्रस्त

अयोध्या। गोरखपुर- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर कोहरे व धुन्ध के चलते हादसा हो गया जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में कार सवार पति की जहां मौत हो गई वहीं पत्नी व एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को नजदीकी अस्पतालों में पहुचाया और प्राथमिक उपचार के बाद मामलू घायलों को घर भेजा दिया गया। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बताया कि हादसे में कार चालक 35 वर्षीय मुकेश शाह पुत्र गुलाबचंद्र शाह निवासी ग्राम चहवा थाना बसन्तपुर जनपद सिवान बिहार की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी व बच्चे का इलाज चल रहा हैं। मृतक के एक मित्र जो सूचना मिलने पर जनपद गोंडा निवासी राकेश दुबे ने बताया कि यह लोग हिमाचल प्रदेश से अपनी निजी सेंट्रो कार से बिहार के सिवान जा रहें थें।
वहीं अन्य घायलो में 34 सुमन, 23 पिंटू, 40 अनिता, 50 राज कुमार पांडेय, 45 पूनम,30 दीपिका, 29 गुलाब व 19 महेंद्र को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ सिटी अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि आज भोर में गोरखपुर लखनउ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण दो दर्जन से भी ज्यादा गाड़ियाँ आपस में टकरा गयी थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी हैं व उसकी पत्नी तथा बच्चे को समय रहते पुलिस द्वारा बचा लिया गया, इसके अलावा एक ट्रक चालक जो फंस गया था उसे निकलवाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। लखनऊ से गोरखपुर व गोरखपुर से लखनऊ वाहनों का आवागमन जारी कराया गया। करीब साठ सत्तर वाहन कोहरे के कारण व तेज स्पीड में होने के कारण एक पीछे एक टकराते चले गए। यह हादसा गोंडा की सीमा में हुआ था।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya