मुस्लिम कारसेवकों की हो राम मंदिर निर्माण में सहभागिता : आजम खान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रामलला को भेंट की उर्दू में जय श्रीराम लिखी चुनरी

अयोध्या। रामलला को उर्दू में जय श्रीराम लिखी 50 फुट लम्बी चुनरी राष्ट्रीय मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजम खान ने मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास को सौंपा। उन्होंने इस दौरान महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात कर श्रीराम मन्दिर के मुख्य द्वारा पर मुस्लिम कारसवेकों के शिलापट लगवाने की मांग किया।
मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आजम खान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया है और वर्षों से मंदिर निर्माण का आंदोलन सफल हुआ है। वह अयोध्या से यह संदेश देना चाहते हैं कि रामलला किसी एक नहीं बाकी सभी धर्मों के हैं उनहोंने बताया कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद पहली चुनरी रामलला को मुस्लिम कारसेवकों के द्वारा दी गई चुनरी चढ़ाई जाए जिसको लेकर आज पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को 50 फुट लंबा जय श्री राम लिखा चुनरी भेंट किया गया है ताकि भविष्य में राम मंदिर से ऐसा संदेश रहेगी सभी धर्मों की सहमति से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है।

इसे भी पढ़े  जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते थे नेताजी मुलायम सिंह यादव : जयशंकर पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya