दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। मंगलवार की शाम पिपरी जलालपुर तारून मार्ग पर दशरथपुर मजरे चपरासी का पुरवा के निकट बेकाबू गति से गुजर रही मैजिक की चपेट में आकर 72 वर्षीय महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा 1 जनवरी की शाम 6 बजे के आसपास चपरासी पुरवा गॉव के निकट उस समय हुआ जब महिला खेतों से लौटते समय सडक पार कर रही थी। मृतका श्रीमती विमला पत्नी स्व0 रामसुन्दर दशरथपुर मजरे चपरासी का पुरवा की रहने वाली थी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल श्रीमती विमला देवी को बीकापुर तत्काल बीकापुर सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में बीकापुर कोतवाली में मृतका के पुत्र राजनरायन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्व अ0सं0 3/19 धारा 279 338 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya