अयोध्या। नयाघाट अयोध्या में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान करीब 150 लाभार्थियों को कम्बल वितरित किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कोई भी गरीब ठंड से प्रभावित नहीं होने पायेगा। गरीबों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए सरकार कटिबद्ध है।
उन्होने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के प्रति समर्पित है। सरकार की प्राथमिकताओं में गरीबों की जीवनशैली को विकसित करना है। गरीबो को निःशुल्क शौचालय, आवास तथा विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया है। अब पैसे की कमी से कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रह पायेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा हर पात्र को प्रदान किया गया है। ठंड से गरीबो को निजात दिलाने के लिए कम्बल वितरण समारोहों की शुरुवात की गयी है। यह समारोह प्रत्येक गरीब को कम्बल वितरण तक चलता रहेगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह, चंद प्रकाश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष हरभजन गौड़, मण्डल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री बालकृष्ण वैश्य, पार्षद अनुज दास, विशम्भर त्रिपाठी, कमल उपाध्याय, लालजी, शौमिल गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
150 लाभार्थियों को विधायक ने बांटा कम्बल
![](https://i0.wp.com/nextkhabar.in/wp-content/uploads/2019/01/7-Ayodhya-18-1.jpg?fit=758%2C422&ssl=1)