पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की संपत्ति सरीखे : प्रो. मनोज दीक्षित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अवध विश्वविद्यालय पुरातन सभा की वेबसाइट का उद्घाटन

पुरातन छात्रा निहारिका सिंह की पुस्तक का इन्फ्लुऐंस ऑफ मुवमेंट पोट्री ऑफ लरकिन एण्ड गन का विमोचन

निहारिका सिंह की पुस्तक का इन्फ्लुऐंस ऑफ मुवमेंट पोट्री ऑफ लरकिन एण्ड गन का विमोचन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में अवध विश्वविद्यालय पुरातन सभा की वेबसाइट का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित ने कहा कि पुरातन छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े रहना एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निर्देशन एवं शैक्षिक सहयोग मिलता रहेगा। पुरातन छात्र देश विदेश में दे रहे अपनी सेवा के साथ विश्वविद्यालय से स्वयं को जोड़ सकेंगे। पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की सम्पत्ति सरीखे है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा निहारिका सिंह की पुस्तक का इन्फ्लुऐंस ऑफ मुवमेंट पोट्री ऑफ लरकिन एण्ड गन का विमोचन भी किया गया। पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र सभा की वेबसाइट विश्वविद्यालय के ऑफीसियल वेबसाइट के साथ लिंक कर दी गई है। विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली सूचनाये एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे विश्वविद्यालय को सुदूर देशों में बैठे हुए पुरातन छात्र अपने विश्वविद्यालय परिवार से जुड़ सकेंगे। संचालन अनामिका पाण्डेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सभा के सचिव डॉ0 विनोद चौधरी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डॉ0 प्रदीप खरे, प्रो0 रमापति मिश्र, सदस्य इन्दु भूषण पाण्डेय, अरविन्द सिंह, राजेश पाण्डेय सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya