जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी से होगा संगठनात्मक नेतृत्व का चयन : विकास पांडुरंग ठाकरे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संगठन सृजन अभियान के तहत अयोध्या में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक


अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के चयन को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से फैजाबाद जिले के प्रभारी एवं नागपुर पश्चिम के विधायक विकास पांडुरंग ठाकरे ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पभारी विकास पांडुरंग ठाकरे ने कहा कि पूर्व में महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से पर्याप्त विचार-विमर्श नहीं हो पाता था, जबकि समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की वास्तविक शक्ति और मजबूत नींव हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत दूसरे राज्य से निष्पक्ष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाते हैं, जो प्रत्येक ब्लॉक का दौरा कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हैं और संगठन के भावी नेतृत्व को लेकर उनकी राय एवं सुझाव प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि प्रत्येक सक्रिय एवं समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता को नामांकन फॉर्म भरकर तथा पर्यवेक्षक के समक्ष साक्षात्कार के माध्यम से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने का समान एवं निष्पक्ष अवसर मिलता है।

श्री ठाकरे ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होता है कि किसी भी योग्य कार्यकर्ता की आवाज अनसुनी न रहे और प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना एवं राय का सम्मान हो। संगठन सृजन अभियान ने कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही का नया अध्याय जोड़ा है। इससे कार्यकर्ताओं में विश्वास और उत्साह बढ़ा है तथा संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो रहा है।

इसे भी पढ़े  धर्मस्थल की व्यवस्था धर्माचार्यों के हाथ में होनी चाहिए : अजय राय

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त प्रभारी वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होगा, जब निर्णय प्रक्रिया में बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नेतृत्व चयन की प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे योग्य, सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ताओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बंशीधर मिश्रा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान केवल पदाधिकारियों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। कार्यकर्ताओं के सुझावों और अनुभवों को प्राथमिकता देकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जा सकती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक कार्यकर्ता की आवाज महत्वपूर्ण होती है। संगठन के नेतृत्व का चयन व्यापक विचार-विमर्श और कार्यकर्ताओं की सहभागिता से होने पर संगठन में विश्वास और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन सृजन अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि जब कार्यकर्ता स्वयं नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया में सहभागी बनते हैं तो उनमें अपनत्व, संतुष्टि और जिम्मेदारी की भावना स्वाभाविक रूप से विकसित होती है।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहाकीसंगठन सृजन अभियान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर से पुनः सशक्त, सक्रिय, अनुशासित और एकजुट बनाने की महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक पहल है।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया। जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया किबैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पी सी सी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी वीरू, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, राम अवध पासी, शैलेंद्र मणि पांडेय, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, अशोक कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह लल्लू, भगवान बक्स सिंह, बृजेश रावत, प्रदीप निषाद, उमेश उपाध्याय, राजकुमार पांडे,सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की रेनू राय, रूद्रप्रकाश सिंह रिशु, सुरेश कोरी, फिरोज अंसारी, मुस्लिम शेख, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, राकेश तिवारी, विनायक धर द्विवेदी, विकास मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, इश्तियाक अहमद, रमेश चंद्र कोरी, श्रीनिवास तिवारी, दयाशंकर तिवारी, राम शंकर तिवारी, मनोज जायसवाल, अहमद कुरैशी, दिलीप गौड़, रविंद्र कोरी, राज प्रताप सिंह, प्रशांत पांडे, संतोष तिवारी, अनिल सिंह, शुभम सिंह, विनय मिश्रा, अशोक कुमार राय, देव वर्मा, मोहम्मद बशीर, कल्लू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार सिंह, पंकज सिंह, हरजीत सलूजा, अशोक कनौजिया, भगवान बहादुर शुक्ला, सौरभ सिंह, हृदय नारायण मिश्रा, दिनेश शुक्ला, भीम शुक्ला, प्रदीप वर्मा, रामकरन कोरी, अनंत राम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya