सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत 

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर क्षेत्र में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।स्थानीय पुलिस के अनुसार जियालाल (63)पुत्र रामदेव निवासी सुरवारा थाना इनायतनगर को मीठेगांव गोल्ड भट्ठा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बुधवार को टक्कर मार दिया।

दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां गंभीर स्थित होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर उसे दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने भर्ती कराया हुआ था। मंडलीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान शुक्रवार प्रातः उसकी मौत हो गई।इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।

इसे भी पढ़े  सरस मेले के साथ साकेत संध्या का आगाज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya