नितिन गडकरी के जनसभा की तैयारियां पूरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जीआईसी मैदान में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

अयोध्या। अयोध्या के सतत विकास की श्रंखला में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है। आज शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी राजकीय इंटर कालेज में विशाल जनसभा के दौरान हजारों करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। आम जनता को इस ऐतिहसिक क्षण का गवाह बनाने के लिए विशाल पण्डाल की व्यवस्था की गयी है। जिले के सभी ब्लाकों से 25 हजार लोग कार्यक्रम के साक्षी बनेगी। आधा दर्जन सांसद व दो दर्जन विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुरुवार को सांसद लल्लू सिंह ने राजकीय इंटर कालेज पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान 275 किलोमीटर लम्बे 84 कोसी परिक्रमा मार्ग जिसकी लगात 3000 करोड़, 56 किलोमीटर अयोध्या रिंग रोड़ लागत 2168 करोड़, अयोध्या काशी मार्ग लागत 1081 करोड़, राम वन गमन मार्ग 3000 करोड़, अयोध्या बाइपास सौन्दर्यीकरण लगात 55 करोड़ आयेगी। इन परियोजनाओं के अस्तित्व में आने से अयोध्या में पयर्टन का विकास होगा। निरीक्षण के दौरान राधेश्याम त्यागी, दिवाकर सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, अखण्ड प्रताप सिंह, पिंटू सिंह, रामधीरज पाण्डेय, प्रो कृष्ण मुरारी सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya