निखिल टीकाराम फुंडे अयोध्या के नए डीएम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अयोध्या जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया है। नवागत डीएम के रूप में निखिल टीकाराम फुंडे की तैनाती की जा रही है। डीएम चंद्र विजय सिंह करीब नौ माह अयोध्या में रहे है।

निखिल टीकाराम फुंडे मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 2014 बैच के आईएएस अधिकारी बने। उन्होंने 1 सितम्बर 2014 को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण प्रारंभ किया।

प्रशिक्षण के बाद निखिल फुंडे की पहली पोस्टिंग झांसी में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में 5 जून 2015 को हुई। इसके बाद 12 फरवरी 2016 को उन्हें महोबा भेजा गया। उन्होंने 24 अक्टूबर 2016 को बलिया में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार संभाला। इसके बाद 17 अप्रैल को झांसी में मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया।

इस पद पर वे लगभग दो वर्षों तक कार्यरत रहे।उनकी तैनाती 14 जुलाई 2020 को आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में की गई। इस पद पर रहते हुए उन्होंने स्वच्छता, शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए। आगरा में उनके कार्यों की जमकर सराहना हुई। इसके बाद वे चंदौली जिले के जिलाधिकारी बनाए गए।

निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी कार्यशैली को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि वे तेजतर्रार, अनुशासित और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी माने जाते हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya