राहुल-सोनिया पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कहा-भाजपा सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का किया जा रहा प्रयास

अयोध्या। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल की गई राजनीति से प्रेरित चार्जशीट के विरोध में जिला तथा महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, कमला नेहरू भवन से जुलूस की संकल्प निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रिकाबगंज चौराहे पर बैरियर लगाकर रोका । प्रदर्शन के दौरान हाथ में झंडा लिए हुए कार्यकर्ताओं ने नारे लग रहे थे कि राहुल गांधी का संदेश-नहीं झुकेगी कांग्रेस’।

लोकतंत्र पर हमला बंद करो।ईडी का दुरुपयोग बंद करो’।नहीं झुकी है नहीं झुकेगी-तानाशाही से कांग्रेस लड़ेगी’। इस अवसर पर उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह पूरा मामला केंद्र सरकार द्वारा ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी दोनों ने हमेशा संविधान का सम्मान किया है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे हैं। पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा इस प्रदर्शन के माध्यम से हम यह मांग करते हैं कि भाजपा सरकार द्वारा ईडी, सीबीआई और अन्य संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह न तो लोकतंत्र के लिए उचित है और न ही भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप।

इसे भी पढ़े  शिक्षामित्र के बेटे ने आईएएस बनकर बढ़ाया मान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा यह चार्जशीट कानून नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित है। राहुल गांधी ने देश के हर मुद्दे पर जनभावनाओं की आवाज़ बुलंद की है दृ महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याएं, महिला सुरक्षा और यही बात भाजपा को खटक रही है। इसी वजह से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर उन्हें और सोनिया गांधी को निशाना बनाया जा रहा है।

“ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ’रानू’ ने अपने बयान में कहा भाजपा जानती है कि जनता का भरोसा कांग्रेस में लौट रहा है, इसीलिए डर कर इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है। राहुल गांधी वह नेता हैं, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का कार्य किया है। उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर यह अन्याय सहन नहीं करेंगे। हम सड़क से संसद तक यह लड़ाई लड़ेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा तथा अयोध्या नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र मणि पांडे ने कहा कि यह लड़ाई केवल दो नेताओं की नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र, संविधान, और स्वतंत्र विचारधारा की रक्षा की लड़ाई है। कांग्रेश पार्टी वरिष्ठ नेता शीतला पाठक ने कहा प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा विपक्ष को डराने की कोशिशों पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हैं।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्वप्रमुख कमलासन पांडे, महेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, दीपचंद्र सिंह, कर्मराज यादव, संतोष तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, दिलीप पांडे, लाल मोहम्मद, राम दास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, रामेंद्र त्रिपाठी कवींद्र साहनी, अरुण साहू, अनिल कुमार सिंह ,अनिल तिवारी, कर्म राज यादव,अशोक कनौजिया, राम अवध पासी, अशोक राय, रंजीत यादव, डॉक्टर विनोद गुप्ता, उमेश उपाध्याय धीरेंद्र सिंह बबलू ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा ,प्रवीण श्रीवास्तव, करण त्रिपाठी , मोहम्मद आरिफ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, प्रेम कुमार पांडे ,प्रदीप निषाद, पवन कुमार ,राम उजागर ,आसाराम, दिलीप पांडे, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, सानू ,जग प्रसाद रावत , रविंद्र कोरी ,वाजिद अली, सुरेश राणा ,विजयपाल सिंह,जग प्रसाद, लाल मोहम्मद ,कुलदीप वर्मा ,सोमनाथ, सरोज कुमार, पंकज पासवान, नितेश भारती, अलाउद्दीन, रामकिशोर वर्मा ,राम तेज भारती, अवधेश कुमार, राजदेव तिवारी, ओमकार पांडे, भीम शुक्ला ,फिरोज अंसारी, संतोष तिवारी ,श्याम करण वर्मा, कृष्ण देव शर्मा, शमशाद अली, अखिल रावत ,वीर बहादुर रावत, दिलीप पांडे, रामकिशोर वर्मा ,राकेश तिवारी, विकास मिश्रा ,जिओ हैदर ,उमेश उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya