मिल्कीपुर। बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 पर दुर्घटना में बाईक सवार की मौत हो गई। ग्राम इनायतनगर जिला अयोध्या निवासी मृतक सुनील कुमार यादव (29) पुत्र राममिलन कल शाम लखनऊ से अपने मामा के यहां से शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे भिटारिया के पास अचानक उनका बाईक से निंयत्रण खो गया और उनकी बाईक डिवाईडर से टकरा गई जिससे उनके जाॅंघो पर चोट लग गई । दूसरी बाईक पर उनसे आगे आ रहे उनके भाई को सूचना मिलते ही वो उन्हे फौरान लखनऊ अस्पताल ले गये जहां ज्यादा खून बह जाने की वजह से ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के साथ सवार उसके गांव का एक अन्य युवक बृजेश पुत्र रामआन्नद को भी मामूली चोटे आई है। मृतक की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। मृतक दो भाईयो में छोटा था।
114
previous post