नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-16 वर्षों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदान किया गया पदोन्नत मुख्य सेविका पद

अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अयोध्या विधायक व जिलाधिकारी ने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। जनपद के 04 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों मीना उपाध्याय अगेथुआ, सोहावल, गायत्री देवी सनाहा, सोहावल, रामेश्वरी रेवली अमानीगंज व मालती देवी सिहैता लोहानी, सोहावल का प्रोन्नत मुख्य सेविका पद पर हुआ है। जिसमें से मीना उपाध्याय को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति आदेश प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया शेष अन्य नव पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर  विधायक अयोध्या ने नव प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा 16 वर्षों के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पदोन्नत मुख्य सेविका पद पर किया गया है इसी के साथ ही सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी वाली है। उन्होंने नव पदोन्नत मुख्य सेविकाओं को प्राप्त जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करने को कहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में धरातल पर ट्रिपलदृए (आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम) की भूमिका एवं जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी यदि सही तरीके से कार्य करें तो बहुत से जाने बचाई जा सकती हैं। सभी अपने कर्तव्य बोध को समझें तथा समय से मॉनिटरिंग करके गर्भवती महिलाओं पहचान करें तथा उन्हें चतमअमदजपअम बंतम की जानकारी प्रदान करें तो जच्चादृबच्चा दोनों स्वस्थ रहेंगे तथा उन्हें बीमारियां नहीं होंगी। जिलाधिकारी ने मुख्य सेविकाओं को बधाई दी तथा उन्हें नए दायित्वों का सम्यक निर्वहन करने को कहा।

इसे भी पढ़े  अवध विवि का महिला छात्रावास उच्च क्वालिटी की वाशिंग मशीन से लैस

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक पाठशाला घर के बाद बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास का प्रथम चरण आंगनबाड़ी केंद्र ही हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रोन्नत मुख्य सेविकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya