सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विनय मौर्य को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव व दिग्विजय सिंह को छात्रसभा अध्यक्ष किया गया नामित

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय मौर्य मोनू को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव व समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल की अनुमति से छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश वर्मा को समाजवादी छात्रसभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त नामित किया। दोनों का स्वागत सपा कार्यालय लोहिया भवन में सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन की अगुवाई में फूल-माला पहनाकर व अखिलेश यादव जिन्दाबाद के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि दोनों युवा चेहरों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है निश्चित रूप से इसका लाभ आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ के चुनाव में इस बार चारों पदों का पैनल विजयी होकर समाजवादी का झण्डा लहरायेगी। इस मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा नौजवानों का सम्मान किया है और नौजवानों की बात करती है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नौजवान निर्णायक होगा। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल ने साकेत महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए मीनाक्षी उपाध्याय व उपमंत्री के पद पर विनोद कुमार वर्मा के नामों की सपा महानगर कमेटी व छात्रसभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के सलाह-मशवरा के बाद घोषित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि छात्रसंघ के चुनाव में सपा समर्थित पैनल में अध्यक्ष पद पर आभास कृष्ण यादव, उपाध्यक्ष पद पर मीनाक्षी उपाध्याय, महामंत्री पद पर कुलबल्लभ सिंह व उपमंत्री पद पर विनोद कुमार वर्मा पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे। स्वागत समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, हामिद जाफर मीसम, जाकिर हुसैन पाशा, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, मोहम्मद अपील बब्लू, मंजीत यादव, विजय नारायण यादव, सनी यादव, रक्षाराम यादव, ईशा कुरैशी, शमशेर यादव, शाहबाज खान लकी, नारायण यादव प्रभु, तालिब खान, सन्टी तिवारी, रमेश यादव आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya