सुशासन दिवस के रूप में भाजपा मनाएगी अटल की जयंती

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

29 दिसम्बर को अवध क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ का सम्मेलन अयोध्या में

अयोध्या। महानगर समन्वय समिति की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गयी। जिसमें बूथों पर सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जायेगा। 25 दिसम्बर अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया जायेगा। जिसमें कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर घर जाकर बतायेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रमुख रुप को सौंप दी गयी है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ने हेतु युवा तत्पर है। संगठन को मजबूत बनाने का हर प्रयास किया जायेगा। सरकार व संगठन के कार्यो से आम जनमानस में उत्साह है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति न करके सबको एक समान भाव से देखती है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिया गया है। अयोध्या में पयर्टन के विकास के लिए सरकार ने काफी काम किया है। जिला प्रभारी शेष नरायन मिश्र ने कहा कि 2019 के चुनाव के मद्देनजर सभी समितियों को एक्टिव कर दिया गया है। विशेष सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी जायेगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 23 दिसम्बर से 30 तक विशेष सदस्ता अभियान चलाया जायेगा। 29 दिसम्बर को अवध क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें 14 जिले व्यापारी शिरकत करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र के संयोजक अनूप गुप्ता, परमानंद मिश्रा, चंद प्रकाश गुप्ता, शैलेन्दर कोरी, इंजीनियर रणवीर सिंह, अमीर चंद जायसवाल, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya