Breaking News

अयोध्या में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्जवलित कर बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

-गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा मुख्यमंत्री को दिया गया प्रमाण पत्र


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया। सूचना एवं पर्यटन विभाग की झांकियों में बालकाण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड की भी झांकियां निकली थी। इन झांकियों का अवलोकन मुख्यमंत्री द्वारा रामकथा पार्क के पास किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल का भी स्वागत किया गया। इसके बाद रामायण की प्रतिरूप राम, सीता, लक्ष्मण के प्रतिरूपों का पूजा अर्चन किया तथा रामभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी। राम जी प्रतिरूप को विधिवत रामकथा पार्क में उनकी आरती भी उतारी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  द्वारा अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष/मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संतगणों का सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 50 देशों के राजदूतों, पद्मविभूषण आशा पारेख और अनेक कलाकार सहित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सूक्ष्म लघु मंत्री राकेश सचान, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश चन्द्र शर्मा, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, ए0डी0जी0 पीयूष मोर्डिया, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, सूचना निदेशक शिशिर, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह,मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक डा. अमित सिंह चैहान, एमएलसी हरिओम पांडेय, ए0डी0एम0 सिटी/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, उपनिदेशक सूचना डा. मुरलीधर सिंह, एस0पी0सिटी मधुवन कुमार सिंह जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष  कमलेश श्रीवास्तव सहित मीडिया साथी एवं सम्मानित गण उपस्थित रहे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल राम की पैड़ी पहुंचकर दीप प्रज्जवल कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने सरयू आरती स्थल पर सरयू माता की आरती आचार्य शशिकांत दास ने दिलाई तथा 50 देश से आए राजदूतों एवं प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा घोषणा की गई की दीपोत्सव 2023 में 22 लाख 23 हजार दीप प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है तथा इसका प्रमाण पत्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया गया।

इसके पूर्व प्रातःकाल धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है। विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज यहां की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। यह अयोध्या ही पूरे हिन्दुस्तान का सौभाग्य है। भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा।


गौरतलब है कि अयोध्या में निकाली गईं झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमे सूचना विभाग की झांकियों में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, अहिल्या उद्धार एवं मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन, 1090 एवं 1076 की सुविधा, पंचवटीध्वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं। इसी प्रकार पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किंधा काण्ड, सुन्दर काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई।

इस मौके पर प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, सूचना निदेशक शिशिर, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर निदेशक सूचना अंशुमानराम त्रिपाठी, उपनिदेशक सूचना डा. मुरलीधर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें दी।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  खंडासा थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप पर कार्रवाई के साथ बढ़ रही सियासत

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.