अयोध्या। एसएसपी के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रायगंज चैकी प्रभारी एसआई रितेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर एनबीडब्लू में वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ विशुनदेव निषाद पुत्र स्व. लालजी निवासी काशीराम कालोनी अयोध्या को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 220 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली अयोध्या में मु.अ.सं. 475/19 आईपीसी की धारा 272, 273 व एक्साइज एक्ट की धारा 60 के तहत मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया है।
एनबीडब्लू में वांछित 220 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
110
previous post