राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया की बैठक जिला महासचिव राजेश पांडे की अध्यक्षता में कचहरी के सामने राजकीय उद्यान हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक तिवारी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामा नंदन त्रिपाठी , अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ,राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र दत्त त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी के विस्तार क्रम पर चर्चा के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अधिवक्ता प्रकोष्ठ अयोध्या से कई पदों पर मनोनयन किया गया। बैठक में बृजेश श्रीवास्तव ,राम प्रकाश पाठक, प्रभाकर त्रिपाठी ,राज भूषण सिंह मनोज कुमार सिंह ,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ,अखंड प्रताप सिंह ,राजेश यादव राहुल कुमार, अभय मिश्रा गोपाल सोनी ,विनय पांडे विनय मिश्रा, संतोष सिंह सुनील सिंह, आलोक मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित रहे बैठक समाप्ति के बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने अमर शहीद अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल ,रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़े  चौक के चारों द्वार का हो रहा सौंदर्यकरण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya