Breaking News

अटल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

-पद्मश्री हरिओम पवार पद्मश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा व हास्य कवि सुदीप भोला जैसे नामचीन कवि करेंगे काव्य पाठ

अयोध्या। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा भाजपा नेता अशोक सिंह के संयोजन में एक विशाल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है यह कवि सम्मेलन कृष्णा पैलेस में 16 अगस्त की शाम 6ः00 बजे से आयोजित होगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय फलक के शीर्ष कवि पद्मश्री हरिओम पवार पद्मश्री डॉ सुरेंद्र शर्मा हास्य कवि सुदीप भोला जैसे कई नामचीन कवि काव्य पाठ करेंगे। यह आयोजन एक अद्वितीय आयोजन होने जा रहा है जिसमें अयोध्या जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी, पूर्व सांसद विनय कटियार, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री एवं राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह जी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए होटल कृष्णा पैलेस के सभागार में पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर बांके बिहारी मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज एक बैठक संपन्न हुई।

जिसमें कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजन समिति द्वारा विभिन्न कार्यों का बंटवारा किया गया। मंच की व्यवस्था से लेकर अतिथियों के सम्मान तक के कार्य को सही ढंग से संपादित करने हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक मथुरा तिवारी रामू प्रियदर्शी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महंत मनमोहन दास, अवधेश पांडे बादल, जिला अध्यक्ष अयोध्या संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय सलाहकार हरीश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार लवकुश श्रीवास्तव अधिवक्ता शंभूनाथ सिंह, सुधीर कुमार सिंह मुन्ना अभय सिंह, भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक बृज मोहन तिवारी, अयोध्या महोत्सव न्यास के सहसंयोजक चंद शेखर तिवारी फिल्म अभिनेता विवेक पांडे, लोक कलाकार विजय यादव, राष्ट्रीय कवि संगम के जिला महासचिव अनुज अनुजेन्द्र तिवारी, मोहित मिश्रा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भाजपा नेता अशोक सिंह ने कवि सम्मेलन की रूपरेखा रखी। और लोगों के सुझाव मांगे। सुझावों पर सम्यक विचार कर आयोजन को कैसे सफल बनाया जाए इस पर विस्तृत परिचर्चा बैठक में संपन्न हुई।

Leave your vote

इसे भी पढ़े  मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर डीएम ने की बैठक

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.