मुलायम सिंह यादव के 80 दिवसीय जन्मोत्सव की हुई शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 माँ जालपा देवी मंदिर में 80 आचार्यों के साथ किया हवन पूजन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नेता समाजवादी ब्राह्मण सभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू द्वारा मुलायम सिंह यादव के 80 वे जन्मदिवस पर 80 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम के प्रथम दिन आज अयोध्या स्थित माँ जालपा देवी मंदिर के प्राँगढ़ में 80 आचार्यों के साथ मुलायम सिंह यादव जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी होने हेतु यज्ञ हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसके बाद बड़ी बुआ पर चादर चढ़ाकर नेता जी के के लिए दुआ की गई।80 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने बताया कि नेता जी का 80 दिवसीय जन्मोत्सव समर्पण दिवस के रूप में 22 नवम्बर 2018 से 9 फरवरी 2019 तक मनाया जाएगा।आज कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पूर्व विधायक अयोध्या जय शंकर पाण्डेय,छेदी सिंह, इसहाक खा,तवील अब्बास, प्रो अज़ीज़ खा, रवि मल्होत्रा,गजराज तिवारी, महंत अनिल मिश्र,आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय,गंगा राम कनौजिया,राम पाल यादव, सुटूरमहाराज,भूपेंद्र पाण्डेय,अभिनव चतुर्वेदी,सर्वज्ञ सिंह, दुर्गेश पाण्डेय,मोनू पाठक, गुरु सहाय चौबे,शेष नारायण पाण्डेय, दुर्गेश तिवारी, पवन यादव, अंशु सिब्बल आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  स्टार कैरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya