सांसद ने अयोध्या विधानसभा के कई गांवों में लगायी चौपाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या विधानसभा के जोगीतारा, चांदपुर, जनौरा, भीखापुर, बिरौली में चौपाल लगायी। चैपाल के दौरान उन्होने जनता की समस्याएं सुनी तथा उसके निराकरण के लिए सम्बंधित को निदेर्शित भी किया। चौपाल स्थल पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगो ने सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।
सांसद लल्लू सिंह ने चौपाल के दौरान कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने किसानों, मजदूरों व गरीबों के हितों कोे ध्यान में रखते हुए कार्य किया है। किसानो की आय को दुगना करने के लिए हर सम्भव उपाय किये गये है। बिचैलियों से किसानों को मुक्त कराया है। गरीबों के जीवन स्तर को उंचा करने के लिए निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन व गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है। अयोध्या व फैजाबाद के विकास के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा कई योजनाएं दी गयी है। यहां पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। दीपोत्सव ने यहां की संस्कृति को पूरे विश्व में पहचान प्रदान की। इस अवसर पर हरभजन गौड़, बाबूराम यादव, दयाशंकर दूबे, दीपक सिंह, मुन्नालाल, रामकरन वर्मा, दीपक पाठक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  हादसे में एक मौत, दो महिलाएं घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya