सांसद ने चौपाल में गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने पूरा ब्लाक के कोडरी, रसूलाबाद, गोडियाना में ग्राम चौपाल आयोजित करके केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया।

सांसद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों, गरीबों व मजदूरों के प्रति समर्पित है। इनके उत्थान के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गयी है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति संकल्पित है। बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लगाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। यहां बेहतर सड़क व रेल मार्ग की सुविधा श्रद्धालुओं को देने के साथ एयरपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ देश विदेश से पयर्टक भी अयोध्या आएं।।

अयोध्या व उससे जुड़े जनपदों में रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिलेगा। कहा कि कोविड काल में कोई भूखा न सोये इसके लिए सरकार ने निःशुल्क राशन का वितरण किया। यूपी में अपराधमुक्त व भयमुक्त परिवेश बनाया गया। जिससे निवेशकों का रुझान उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ा है। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, महानगर महामंत्री नन्द कमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य देवता पटेल, योगेश मिश्रा, मुन्ना दूबे मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya