हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बस्ती से दर्शननगर अस्पताल में मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है। घायल को दर्शननगर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित जमौलिया पांडेय निवासी जगप्रसाद यादव पुत्र रामदेव यादव और दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र बांकी यादव एक ही मोटरसाइकिल से अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर मंडलीय अस्पताल आ रहे थे। लखनऊ हाइवे पर कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास पीछे से आ रही राजस्थान में पंजीकृत एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बाइक क्षयग्रस्त हो गई और ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। अयोध्या कोतवाल पकज सिंह ने बताया कि मामले की खबर पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को दर्शननगर मंडलीय अस्पताल भेजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवा कब्जे में लिया है। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने जग प्रसाद यादव की मृत घोषित कर दिया,जबकि बुजुर्ग बद्री प्रसाद को इलाज के लिए भर्ती किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़े  विवादित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya