सामान्य वर्ग के पेट पर लात मार रही मोदी सरकार : के.के. मिश्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नीति आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की उम्र घटाना अन्याय, छेड़ा जायेगा आन्दोलन

अयोध्या। नीति आयोग द्वारा लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से घटाकर 27 वर्ष किया जाना अभ्यर्थियों के पेट पर लात मारना है। मोदी सरकार के इस फैंसले की जितनी निन्दा की जाय कम है। यह विचार तिरूपति सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. राममनोहर लोहिया अवध विवि कार्य परिषद सदस्य कृष्ण कुमार मिश्रा ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इस फैंसले के विरोध में शीघ्र ही व्यापक आन्दोलन छेड़ा जायेगा साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन देकर घटाई गयी उम्र को पूर्वत करने की मांग की जायेगी। उन्होंने बताया कि वह सभी विश्वविद्यालयों में जाकर आन्दोलन की जमीन तलाश करेंगे और एक बड़ा आन्दोलन तबतक छेड़ा जायेगा जबतक नीति आयोग अपना फैंसला रद्द नहीं करता।

इसे भी पढ़े  आवेशी मनोविकार से ज़ेन ज़ी रहे सतर्क : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya