विधायक ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली।रुदौली के भैरवधाम के निकट विधायक रामचंद्र यादव व पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन ने संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। शनिवार को उद्घाटन से पहले विधि विधान से हवन-पूजन हुआ। उद्घाटन के बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव की तिथि अब बिल्कुल करीब है। ऐसे में हर कोई को वोटरों के मध्य जाकर उन्हें जनकल्याकारी योजनाओं को बताएं। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम यज्ञसैनी, निर्मल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि शिवगोविंद पांडेय व अमरनाथ लोधी ने भी हवन-पूजन किया। इस मौके पर प्रधान रामप्रेस यादव, विधायक पुत्र आलोक यादव, शेखर गुप्त, कुलदीप सोनकर, सुधीर मिश्र, आशीष शर्मा, सच्चिदानंद दास, भाजपा नेता राजकिशोर सिंह, राजेश गुप्त, दुर्गेश श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, सचिन कसौंधन, विनय गुप्त, सुरेश श्रीवास्तव, मित्रसेन यादव, रामराज लोधी, कृष्ण कुमार कौशल, आशीष वैश्य, दिनेश यादव, हिमांशु गर्ग, उज्ज्वल धवन, करिया शुक्ल आदि रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya