जीआईसी स्कैनिंग सेंटर पर प्रवासी महिला को हुआ प्रसव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राजकीय इण्टर कालेज स्कैनिंग सेंटर में भी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मौके पर मौजूद आशा बहू ने स्कैनिंग सेंटर में ही सफल प्रसव कराया। महिला ने पुत्र को जन्म दिया यह उसकी दूसरी संतान है।सूचना मिलने पर आनन-फानन में एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला महिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उक्त् महिला अपने पति के साथ पंजाब के अंबाला से सहारनपुर आई, फिर सहारनपुर से रोडवेज बस द्वारा उसे अयोध्या लाया गया जहां पर जीआईसी स्कैनिंग सेंटर में थर्मल स्कैनिंग के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की आशा बहू ने सेंटर के एक कमरे में ले जाकर सफल प्रसव कराया। महिला थाना कुमारगंज क्षेत्र के इसौली भारी की रहने वाली है।

इसे भी पढ़े  आग का कहर, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya