पहलगाम हमले की प्रथम बरसी पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेसियों ने हाथों में पोस्टर व मोमबत्तियां लेकर हमले में शहीद हुए नागरिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले की प्रथम बरसी के अवसर पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष  सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन पर एकत्र होकर हाथों में पोस्टर एवं मोमबत्तियां लेकर हमले में शहीद हुए नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि पहलगाम की घटना देश के लिए अत्यंत दुखद और पीड़ादायक थी। इस हमले में निर्दोष नागरिकों की जान जाना मानवता पर आघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है और ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करती है।

पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी स्मृति में इस प्रकार के कार्यक्रम हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, कविंद्र साहनी, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, डॉ विनोद गुप्ता अशोक कुमार राय, राष्ट्रीय छात्र संगठन महानगर अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, विवेक शर्मा, वीरेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya