थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर। होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए कुमारगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो सके।
जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है, वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने भी पीस कमेटी में मौजूद लोगों से होली त्यौहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने की अपील की।
इस मौके पर उप निरीक्षक राम प्रकाश त्रिपाठी, राजेश कुमार, उप निरीक्षक हरे कृष्ण,शेष नाथ सिहं, उप निरीक्षक रेखा सिहं, संतराज यादव धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, विजय कुमार उपाध्याय, विजय पाल सिहं,जगत लाल,छोटू सिहं,आसू सिहं शम्भू सिंह, शीतला बाजपेई, भगवती सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  शिक्षक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya