फैजाबाद। कांग्रेस पार्टी पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कटिबद्ध है पिछड़े वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस से जोड़ने के लिए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लॉक व वार्ड स्तर पर संगठन बनाकर उन्हें गतिशील करना होगा कांग्रेस पार्टी संगठन व सत्ता में उनके हिस्सेदारी में कोई कमी नहीं रखेगी। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने पार्टी कमला नेहरू भवन में जिला व महानगर पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में कही। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने कहा की आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग विभाग ने 2019 लोकसभा हेतु प्रदेश स्तर पर पार्टी को बल देने हेतु वृहद कार्यक्रम बनाया है जिसकी घोषणा आने वाले समय में की जाएगी बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष सियाराम वर्मा व संचालन महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष मंशा राम यादव ने किया श्री सैनी ने कहा आज देश की जरूरत कांग्रेस पार्टी है जिसने देश को आगे बढ़ाने के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर प्रेम सद्भाव भाईचारा मजबूत किया है आज जो लोग जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करके सत्ता हथियाये हुए हैं वह पुनः सत्ता हथियाना चाहते हैं उन्हें केवल कांग्रेस पार्टी कि अपनी कार्यकर्ता की बदौलत उखाड़ फेंकेगी इसलिए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पिछड़े वर्ग विभाग के लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी बैठक से पूर्व श्री सैनी ने फैजाबाद पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, प्रदेश सचिव सुनील पाठक,उग्रसेन मिश्र,ज़िला उपाध्यक्ष शीतला पाठक,वेद कमल,जयकरन वर्मा ने माला पहना व बुके देकर स्वागत किया।बैठक में पी सी सी सदस्य बृजेश सिंह चौहान,बाल गोवोन्द वर्मा,डॉ राज कुमार मौर्य,हरे कृष्णा गुप्ता,बसंत,नीतू यादव ,सुनीता यादव ,राकेश मौर्या,शालू यादव,उषा यादव,सरोज यादव,सीमा यादव,आशा यादव ,मुन्ना यादव,लालू यादव ,मिट्ठू लाल यादव, त्रिभवन यादव,दिलीप यादव,संतोष गौड़ ,अजय यादव ,श्रीनिवास शास्त्री,इश्तियाक सलमानी ,तारीक रूदौलवी,नाविल खान,शिव प्रकाश गुप्ता,आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
3