पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिला संचालन समितियों की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिला संचालन समितियों की बैठक हुई। चुनाव में ग्राम पंचायत स्तर तक सभाएं होने के बाद जिला पंचायत स्तर पर एक बड़ी सभा होगी। इसके लिए पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों व शीर्ष स्तर के नेताओं को लगाया जायेगा। जिससे पंचायत चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बन सके। महानगर चुनाव संचालन समिति की बैठक में पूर्व सांसद व जनपद के प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि पार्टी चुनाव को काफी गम्भीरता से ले रही है। जनपद के प्रत्येक ग्राम सभा में चौपाल लगायी जायेगी। इस चौपाल में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा के साथ प्रबुद्ध नागरिकों से सरकार की नीतियों के विषय में वार्ता की जायेगी। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि महानगर में ग्राम चौपालों के आयोजन के लिए बूथ प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौपी जायेगी। चौपाल में बूथ समिति तथा बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी होगी। गांव के समीकरण के अनुसार सम्पर्क टोलियां बनायी जायेगी। महानगर पंचायत चुनाव प्रभारी डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिला मुख्यालय से पंचायत चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। महानगर स्तर के पदाधिकारी लगातार बूथ व सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों के सम्पर्क में रहेंगे। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, शारदा यादव, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र कोरी, विद्याकांत द्विवेदी, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह मौजूद रहे।
जिले की संचालन समिति की बैठक के दौरान जनपद के प्रभारी व पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कहा कि इसके बाद ब्लाक व जिला पंचायत वार्ड चुनाव संचालन समिति की बैठकों का आयोजन किया जायेगा। ग्राम चौपालों के बाद जिला पंचायत स्तर पर बड़ी सभा का आयोजित होगी। इसमें जिले के जनप्रतिनिधि व विशेष आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी होगी। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में जिम्मेदारियां सौपी जायेगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है। इनको जनता के बीच पहुंचाया जायेगा। जिले के पंचायत चुनाव प्रभारी कमलाशंकर पाण्डेय ने कहा कि बूथ स्तर की बैठको में पूरे चुनाव में विजय की बेहतर रणनीति बनायी जायेगी। कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी के प्रति माहौल बनाने का कार्य करेंगें। पूर्व जिलाध्यक्ष व श्रावस्ती जनपद के प्रभारी अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि एक बेहतर प्लान के साथ पूरा पंचायत चुनाव लड़ा जायेगा। पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से गम्भीर है। चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की बदौलत पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर महंत मनमोहन दास, राधेश्याम त्यागी, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, बह्मानंद शुक्ला, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, राघवेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अशोक मिश्रा, सरोज जायसवाल, मनोज वर्मा, राममोहन भारती, चन्द्रबली सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya