समाजसेवी ने अग्नि पीड़ित परिवारों को पहुंचायी मदद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। अग्निकांड की खबर सुनते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाई। मिल्कीपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा भखोली में अचानक लगी आग से आधा दर्जन दलित परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह जलकर खाक हो गई आग की भयावहता ऐसी थी कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के पास तन पर मौजूद कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा जिसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने पुत्र अंकित पांडे को मौके पर भेजकर अग्निकांड में प्रभावित सभी परिवारों को दरी, चद्दर, कंबल, महिलाओं को वस्त्र तथा 500-500 रुपए की त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर भविष्य में हर यथासंभव मदद का आश्वासन दिया। समाजसेवी राजन पांडे ने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों सहित सक्षम व्यक्तियों से अपील की है कि इन बेहद गरीब परिवारों की यथासंभव मदद करें जिससे इनके दुखों को कम किया जा सके।

इसे भी पढ़े  नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर दिखा उत्साह, लोहिया भवन में हुआ अभिनंदन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya