विधिक सेवा शिविर के आयोजन को लेकर हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-22 फरवरी को आयोजित होगा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

अयोध्या। जनपद न्यायाधीश  रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को आयोजित किए जाने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उनके कक्ष में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, कुल सचिव डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विनय कुमार सिंह सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम के महत्त्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिक से अधिक लोगों को विधिक  रूप से साक्षर करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रंजनी शुक्ला ने कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी।

इस अवसर पर शिविर की तैयारियों, विभागीय समन्वय, जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराने तथा विधिक सेवाओं को प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

इसे भी पढ़े  इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का हुआ विदाई समारोह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya