महापौर ने सेनिटाइज्ड टीमों को किया रवाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते विशेष टीमें नगर को सेनिटाइज्ड करेंगी। शुक्रवार को टीमों को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। जिसमें आम जन मानस को बहुत सतर्कता की आवश्यकता है। इसके लिए कोविड-19 के बचाव को दिए गए दिशा निर्देशों यथा मास्क लगाना, साबुन से बार बार हाथों को धोना व दो गज की दूरी का अनुपालन किया जाना नितान्त आवश्यक है। यही आम जन से हमारा आग्रह भी है।

वर्तमान में बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत निगम के संसाधनों को क्रियाशील करते हुए सैनिटाइज कार्य में लगा दिया गया है। यह टीमे कार्यालयों व्यवसायिक क्षेत्रों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित करेगी व आम जन कोविड-19 के संक्रमण के बचाव हेतु जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी। इसके अतिरिक्त प्रवर्तन टीम के द्वारा प्रतिष्ठानों के स्वामियों को मास्क आदि लगाये जाने व सुरक्षा के उपायों को सक्रिय रखने के निर्देश दिये गये है। महापौर ने बताया कि अतिरिक्त विस्तारित राजस्व ग्राम सभाओं में भी सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा।

इस अवसर पर उपसभापति/पार्षद बुद्धिपाल प्रजापति, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, महाप्रबन्धक (जल) महेश चन्द्र आजाद, अधिशाषी अभियन्ता (जल) अनूप सिंह, सहायक अभियन्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक क्षितिज मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवी प्रसाद शुक्ला व अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya