संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कुमारगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

मिल्कीपुर।  पिठला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के भीतर कमरे में लगे हो के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला घटना की सूचना पर पहुंची कुमारगंज पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुमारगंज अंतर्गत पिठला गांव में गुरुवार की अपराहन करीब 4:30 बजे 22 वर्षीय विवाहिता आरती पत्नी राम मनोरथ का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के छत में लगे  हुक के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला ।

घटना की जानकारी परिजनों द्वारा थाना कुमारगंज को पुलिस को दी गई घटना की जानकारी होते ही थाना कुमारगंज के एसएसआई राजाराम व चौकी इंचार्ज आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय दल बल के साथ घटनास्थल पिठला गांव पहुंचे तथा मौका मुआयना करते हुए घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो सकी थी पुलिस को मायके वालों के आने का इंतजार है।

इसे भी पढ़े  नवजीवन आरोग्यं पंचकर्म चिकित्सालय का हुआ शुभारम्भ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya