बीकापुर। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बडौदा गांव में रहस्य मय ढंग से 25 वर्षीय विवाहिता के जलकर झुलस जाने का समाचार मिला है। घटना के असल कारणो का पता नही चल सका है। चर्चाओ के अनुसार महिला मृगी रोग से पीडित थी। भोजन बनाते समय गिर गई और चूल्हे की लपटो से शरीर के कपडो में आग लग जाने से महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना सुबह 08ः30 बजे के आसपास की है। सूत्रो के मुताबिक विवाहिता अनीता पत्नी धर्मराज उम्र करीब 25 वर्ष खाना बनाते समय आग की लपटो ने उसकी साडी में पकड लिया जब तक बचाव का उपाय किया जा सके तब तक महिला बूरी तरह झुलस गई। दुर्घटना के तुरन्त बाद परिजन उसे लेकर बीकापुर सीएचसी पहुचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी विवाहिता अनीता जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता झुलसी
119
previous post