बीकापुर। एसडीएम बीकापुर लव कुमार सिंह ने सीओ अजय राय व इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्र के साथ कोतवाली में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिये अब तक किये गये विभिन्न उपायो की चर्चा की। बैठक के बाद एसडीएम सीओ व पुलिस इंस्पेक्टर की अगुवाई में पुलिस व सुरक्षाबलो की टीम ने बीकापुर कस्बा बाजार के मुख्य सडक पर मार्च कर लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के सभी संवेदनशील भीड भाड वाले स्थानो तिराहो चैराहो पर रूककर संदिग्धों की तलाशी भी ली और लोगो से चुनाव में निर्भय होकर मतदान करने की अपील की।
शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए किया मार्च
130
previous post