बीकापुर। कस्बा बाजार के पटेल नगर में शनिवार की देर शाम घर के सामने खेलते समय जहरीले सांप के डस लेने से 11 वर्षीय किशोर की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मचा है और पूरा गांव दुख के माहौल में डूब कर सक्ते में है। मृतक सहनशाह 11 वर्ष पटेल नगर कस्बा बाजार बीकापुर निवासी विजय कुमार वर्मा का बेटा था। बताया गया कि सहनशाह शनिवार की देर शाम घर के सामने बच्चो के साथ खेल रहा था। अचानक उसे जहरीले जन्तु ने डस लिया परिजन आनन फानन में सहनशाह को लेकर सीएचसी पहुचे। जहां डा0 अभय सिंह ने किशोर का प्राथमिक उपचार कर तत्काल जिला अस्पताल रिफर कर दिया। बताते है कि जिला अस्पताल पहुचने के पहले ही सहनशाह ने रास्ते में ही दम तोड दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
106
previous post