भारत बंद के आवाहन पर निकाला मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा भारत बंद के आवाहन पर बंद को सफल बनाने के लिए जिले में किसान नेताओं द्वारा चौक में पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कृषि बिल वापस लेने एमएसपी पर कानून बनाने जैसी मांग को लेकर मार्च करते हुए चौक से रिकाबगंज कसाबबाड़ा होते हुए फतेहगंज हुए चौक से आगे बढ़कर गांधी पार्क तक जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा वेरीकटिंग करके रोक दिया गया जहां किसानों और पुलिस के बीच में धक्का मुक्की होती रही लेकिन किसानों को जुलूस आगे नहीं बढ़ सका और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में शामिल किसान संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष मायाराम वर्मा ,कमला प्रसाद बागी, रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ,अवध राम यादव ,अखिलेश चतुर्वेदी ,रामजी राम यादव, काशीराम यादव ,अशोक यादव, सुमंत लाल वर्मा, विशाल वर्मा, राम कुमार ,सुमन, अतीक अहमद ,विश्राम प्रजापत, बद्री प्रसाद यादव, त्रिभुवन यादव ,रामावती, अभय राज ब्रह्मचारी, कुमार सिंह चंद ,सियाराम भगवानदास काशीराम, गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पर वक्ताओं ने एक सभा के माध्यम से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार किसान विरोधी जन विरोधी है और सरकार तानाशाह किसानों की आवाज हो गई है किसानों की आवाज दवाई जा रही हैं और उन्हें बोलने से रोका जा रहा है पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई है दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा गया कि उन किसानों को यह सरकार पाकिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी जैसे शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर रही है और वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार कि तानाशाह रवैया की निंदा की ।

इसे भी पढ़े  डोगरा रेजीमेंट सेंटर में 5 से 18 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरीके से 26 सितंबर सुबह से ही पुलिस अधिकारी आंदोलन को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने का काम किया बहुत सारे कार्यकर्ताओं को घर पर ही नजरबंद कर रखा उसके बाद भी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने गिरफ्तारी दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya