पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाला कैंडल मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वाधान में जनपद के शिक्षको कर्मचारियो ने कैंडल मार्च निकालकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कैंडल मार्च गांधी पार्क से होते हुए सिविल लाइन चैराहे से तिकोनिया पार्क होते हुए गांधी पार्क पर आकर गांधी प्रतिमा पर तहसीलदार ज्ञापन देने के बाद समापन किया गया। कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में जनपद के शिक्षकों कर्मचारियों ने भाग लिया। कैंडल मार्च को कार्यक्रम प्रभारी पंकज यादव प्रांतीय संयोजक चेचें समिति के संयोजक डॉ. संजय सिंह वरिष्ठ शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह जूनियर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, जूनयर शिक्षक संघ के जिला महामंत्री चंद्रजीत यादव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, अमरजीत वर्मा पीएसपीएस के देवेश पांडे ने सम्बोधित किया। पीएसपीएस के श्यामजी वर्मा जिलाध्यक्ष संजय पांडे जिला उपाध्यक्ष विवेक चैधरी महामंत्री अरविंद यादव कोषाध्यक्ष अवधेश वर्मा दिनेश यादव, राजेश यादव संगठन, राजीव सिंह, दयाशंकर, दया शंकर भारती मंत्री सुखदेव भारती, प्रेम कुमार वर्मा, ज्ञान चंद्र सूर्य कुमार मिश्रा, राम नेग गौतम सिचाई कर्मचारी संघ राकेश अटेवा के जिला अध्यक्ष अंजनी ओझा अंजनी ओझा अटेवा मंडल मंत्री संदीप यादव अभिनव सिंह राजपूत आईटी सेल प्रभारी प्रदेश पूजा सिंह, अटेवा रूद्र नारायण पांडे इमरान अहमद, विजय प्रताप सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, अमरेंद्र गुप्ता, मनोज यादव, प्रह्लाद वमार्, रमाकांत वर्मा सचिन त्रिपाठी महेंद्र जिला जीत वर्मा, अशोक वर्मा सुशील पाठक सुशील पांडय राम सुभावन यादव , दिनेश वर्मा जगदीश वर्मा, सहित सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya