मामा बता दो झुलसे किशोरों को भर्ती करा गया शख्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। एक शख्स शुक्रवार को दोपहर बाद दो झुलसे किशोरों को लेकर जिला अस्पताल आया। खुद को किशोरों का मामा बताया तथा फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज करवा भर्ती कराने के बाद रफुचक्कर हो गया। छानबीन में जुटे परिवार को कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों के जिला अस्पताल बर्न वार्ड में भर्ती होने की जानकारी मिली।

बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के राठहवेली मोहल्ला निवासी रवि की दो दिन पूर्व शादी थी। शादी को लेकर अंगूरीबाग स्थित मैत्रीमंडप में प्रीतिभोज का कार्यक्रम रखा गया था। इसी कार्यक्रम में एक शख्स कृष्ण कुमार गैस रिफलिंग के लिए आया था। रिफलिंग के दौरान अचानक लगी आग से राठहवेली मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय रितेश पुत्र कुलदीप तथा 15 वर्षीय पीयूष पुत्र बेचनलाल झुलस गए।

कृष्ण कुमार दोपहर बाद 2ः40 बजे दोनों को लेकर जिला अस्पताल आया और मिठाई बनाने के दौरान तेल से जलने की बात कहकर दोनों को भर्ती करा दिया। कागज में उसने अपना मोबाइल नंबर फर्जी दर्ज कराया जो लखनऊ निवासी एक शख्स का है। बच्चों की तलाश में जुटे परिजन लगभग 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रितेश लगभग 60 फीसदी और पीयूष लगभग 50 फीसदी झुलसा है। दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े  किसानों की फसलों को कीट-पतंगों से बचाएंगी ड्रोन दीदी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya