तंजौर शैली में भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति किया निर्मित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अविवि में राष्ट्रीय ऑयल पेन्टिंग कार्यशाला छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाईन आर्ट्स संस्थान एवं अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे चल रही राष्ट्रीय ऑयल पेन्टिंग कार्यशाला के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने दक्षिण भारतीय तंजौर शैली में भगवान श्रीराम की भव्य 6 गणे 4 फिट की सिरेमिक म्यूरल मूर्तिशिल्प को निर्मित किया।

इसमें मीना, प्रीती, अमित, रोहन, शिल्पी, वैष्णवी मौर्या, अरीबा खान, आनन्द कुमार वर्मा, प्रेम लता, सत्यम गुप्ता, अभिषेक पटेल, बृजेश कौशल, विमल सिंह, कविता कुमारी, अकांशा चौधरी, करिश्माम एवं दीपा का सराहनीय योगदान रहा। कार्यशाला की संयोजिका डॉ0 सरिता द्विवेदी ने बताया की दक्षिण भारतीय प्रान्त में प्रभु श्रीराम की पूजा भी अराध्य के रूप में की जाती हैं। वहाँ की तंजौर शैली विश्वविख्यात हैं जिसके विभिन्न आयामो से छात्र-छात्रओं को अवगत कराया गया। कार्यशाला की अयोजन सचित विभाग की पल्लवी सोनी ने तंजौर शैली को तकनीकी बारीकियों से जिसमें राम के मूर्तिशिल्प को गोल्डन रंग से अलंकृत करने के पद्धतियों एवं महत्व से छात्र-छात्रओं का ज्ञान वर्धन किया।

फाईन आर्ट्स विभाग के समन्वयक प्रो0 विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूरल पेन्टिग कार्यशाला के अन्तर्गत अयोध्या के पौराणिक मन्दिरों के जीर्णोधार के लिए उत्तर-प्रदेश शासन तथा विश्वविद्यालय के सहयोग से एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिसे कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में सौन्दर्यीकरण के दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं द्वारा उकेरित किया जायेगा जोकि अयोध्या भ्रमण करने वाले पर्यटको को अवश्य रोमांचित करेगा। अयोध्या के सौन्दर्यीकरण से सम्बंधित पेन्टिग कार्यशाला के दौरान डॉ0 अलका श्रीवास्तव, सुश्री रीमा सिंह, कर्मचारियों में विजय कुमार शुक्ला, शिव शंकर यादव, कुशाग्र पाण्डेय सहित अन्य लोगो ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya