यूपी में सभी सीटों पर खिलेगा कमल : रामचंद्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला हुआ आयोजन

रूदौली। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा 2024 को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।रविवार को रूदौली विधानसभा के कृष्णा आर टी एस कॉलेज नरौली में बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला लगाकर बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बूथ शशक्तिकरण की बैठक में शिरकत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 की 80 सीटों पर कमल खिले और पुनः केंद्र में मोदी सरकार बने।

उन्होंने कहा कि हर एक बूथ को मजबूत करना है।जिससे इस बार 80 की 80 सीटो पर विजय प्राप्त हो और भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो।आने वाले समय में फिर एक बार मोदी सरकार देश में बनाना है। इसके लिए हम सभी को जनता के बीच जाना होगा।हर गांव गली मोहल्ला में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगो के बीच बताना होगा।प्रदेश संगठन की मंशा अनुसार कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य के साथ कार्य पूर्ण करना है।मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्त ने बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

बूथ पर होने वाले उन्होंने प्रत्येक पर होने वाले छह कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम प्रमुखों को कार्यक्रम सम्पन्न कराने हैं। पार्टी स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, अटलजी की जयंती सुशासन दिवस, पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस मनाने एवं पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा किशोरी लाल भारती,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,शिव कुमार पाठक, कमलेश यादव, शेखर गुप्त, डीडीसी राम नेवल लोधी, शिवाकांत मिश्र, आशीष सिंह, राजेश यादव,राम अवध यादव,शुभम मिश्रा, पवन राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya