अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारियों और आम लोगों पर पुलिसिया रौब दिखाकर अवैध वसूली करने वाले एक शातिर आरोपी को कोतवाली अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे स्टेशन और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दुकानदारों और आम लोगों से जांच के नाम पर रुपये और सामान वसूलता था। जिसको पुलिस ने परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी छावनी मोड़ से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी की पूरी वर्दी, फर्जी पुलिस पहचान पत्र, अलग-अलग लोगों से अवैध रूप से वसूले गए 7,500 रुपये और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक व्यक्ति को पुलिसिया रौब और झांसा देकर उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं होना स्वीकार किया। पुलिस का कहना है कि वह अवैध आर्थिक लाभ कमाने और लोगों में भय पैदा करने के लिए अनधिकृत रूप से पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम मिश्रा (26) पुत्र उमेश चन्द्र मिश्रा, निवासी ग्राम मिश्रौलिया, पोस्ट कलवारी विजौरा, थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। प्रकरण में ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवा आरोपी का चालान किया हैं