लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 62.30 प्रतिशत मतदान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

उ.प्र. की आठ लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान

ब्यूरो। 2019 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इनमें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट शामिल है। छह बजे तक 62.30 फीसदी वोटिंग हुई है।
इन आठ सीटों में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन में 6 सीट पर बसपा प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सपा और आरएलडी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। 8 सीटों पर 1.40 करोड़ मतदाता 85 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 11 महिला उम्मीदवार हैं। उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल को पहले चरण में भी 8 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 63 फीसदी वोट पड़े थे। इस दौरान केंद्रीय पुलिस बल की 157 कंपनी, 35 कंपनी पीएसी, 5329 एसआई, 5110 हेड कांस्टेबल, 29670 कांस्टेबल, 39000 होमगार्ड समेत कुल 1 लाख 5 हजार जवान सुरक्षा में लगे रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya