in ,

उपराज्यपाल किरण बेदी ने परिवार संग रामलला के श्री चरणों में लगाई हाजिरी

– अतिथियों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए सरकार ने किये चाक-चौबंद इंतजाम


अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचा रहे हैं। इस क्रम में पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी अपने परिवार संग भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन कर भाव विभोर हो गईं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

 

उपराज्यपाल किरण बेदी ने बताया कि अपनी मां की बरसी के मौके पर रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंची हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे राम लला का दर्शन करने का मौका मिला। मैं बहुत आभारी हूं अपने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और सारे प्रशासन का, उन सभी की आभारी हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना है। यह भारतवर्ष और हर भारतीय का सौभाग्य है, जो भगवान राम में विश्वास करता है, वह अपने जीवन में अयोध्या जरूर आएगा।

 

उन्होंने बताया कि वह बहुत दिनों बाद अयोध्या दर्शन करने आई हैं। कहा कि इससे मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा, पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंतर हो गया है। जब भगवान रामलाल टेंट में थे तभी मैं एक बार यहां आई थी और अब दोबारा आई हूं। उपराज्यपाल किरण बेदी बुधवार की देर शाम परिवारजनों के साथ रामनगरी पहुंची थी उसके उपरांत सरयू मां का दर्शन भी की थी।

इसे भी पढ़े  हाईवे पर अवैध कट्स को किया जाए बंद : डीएम

What do you think?

Written by Next Khabar Team

डीएम ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए जारी की एडवायजरी

समाज में एक पथ प्रदर्शक का कार्य करती है पत्रकारिता : प्रो. प्रतिभा गोयल