सब काम छोड़कर अवश्य करें मतदान : आर.एन. यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मेथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

अयोध्या। मण्डल डाकघर कार्यलय, प्रधान डाकघर, तथा पोस्टल कालोनी व राहगीरों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया । इस दौरान मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में रंगोली के माध्यम तथा पम्पलेट से लोगों को जागरूक किया । छात्राओं ने मतदान से संबंधित बनाई रंगोली। इस दौरान मेथोडिस्ट की प्रधानाचार्या रूही पॉल के साथ छात्राओं ने अयोध्या डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आर एन यादव व कर्मचारियों को अधिक मतदान करने हेतु जागरूक किया इस दौरान श्री यादव ने कहा कि सभी सब काम छोड़कर मतदान अवश्य करें ।

वह अपने मण्डल के सभी शहरी व ग्रामीण कर्मचारियों एवं परिवार को अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए निर्देश जारी करने हेतु आश्वासन भी दिया । और कहा कि सभी कर्मचारियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई । इस दौरान सहायक अधीक्षक जय प्रकाश, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अनुज यादव, जेपी वर्मा, चित्रांकर तथा शिक्षिका पूनम सिंह आदि सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही ।

 

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya