सोशल मीडिया में सांसद की फोटो के साथ अभद्र टिप्पड़ी पर दर्ज होगा मुकदमा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गांधी संकल्प यात्रा के दौरान सांसद लल्लू सिंह के साथ एक परिवार व बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी में खीची फोटो पर अभद्र टिप्पड़ी पर मुकदमा दर्ज होगा। फोटो में सांसद लल्लू सिंह के साथ मौजूद नाबालिग बालिका की बड़ी बहन ने थाना कैंट में तहरीर दी है। एसएचओं कैंट ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। मामले में मुकदमा पंजीकृत होगा। विधिक कारवाई की जा रही है।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा के दौरान बालिका ने सांसद लल्लू सिंह के साथ सेल्फी ली। इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। फोटो में भी सभी आये है। इसी दौरान कई अन्य लोगो ने भी फोटो खीची। सामान्य सी फोटो को किसी असमाजिक तत्व ने दूसरे नजरियें से प्रस्तुत किया। जिसका कोई मतलब नहीं निकलता है। सांसद लल्लू सिंह का अपने क्षेत्र की जनता से पारिवारिक रिश्ता है। जिसमें लोग उनके साथ फोटो लेना चाहते है। भारतीय संस्कृति में रिश्तों की गरिमा होती है। राजनीति में आप किसी की कमियों को बेशक प्रस्तुत कीजिए। परन्तु इस प्रकार का कृत्य क्षम्य नहीं होगा। फोटो अपलोड करने तथा फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई करने के लिए एसएचओ को कहा गया है।

इसे भी पढ़े  शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अर्पित की श्रद्धांजलि
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya